Oppo Reno 11 सीरीज भारत में 11 जनवरी को होगी लॉन्च!
Oppo Reno 11 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च अब नजदीक है। भारत में यह सीरीज जनवरी के दूसरे हफ्ते में रिलीज होने वाली है जिसे लेकर एक टिप्स्टर ने ताजा अपडेट दिया है। सीरीज को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro नाम से दो स्मार्टफोन इसमें लॉन्च किए हैं। Oppo Reno 11 में Dimensity 8200 चिप मिलती है जबकि प्रो वेरिएंट में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मौजूद है। आइए जानते हैं भारतीय वेरिएंट्स कैसे होने वाले हैं।
Oppo Reno 11 सीरीज भारत में 11 जनवरी को लॉन्च होने वाली है। साथ ही ग्लोबल मार्केट के लिए भी इसी लॉन्च डेट का खुलासा टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने किया है। Reno 11 में MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर मिल सकता है। कैमरा बम्प भी अलग होने की बात यहां कही गई है। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। Reno 11 Pro में Dimensity 8200 या Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यह 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। कैमरा की बात करें तो दोनों ही फोन में 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा होगा और ये एंड्रॉयड 14 के साथ आने वाले हैं।
चाइनीज वेरिएंट्स की बात करें तो Oppo Reno 11 में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन में डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर है, जिसके साथ 12GB RAM और 512GB तक UFS3.1 स्टोरेज है। फोन में 4,800mAh की बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर ColorOS 14 की लेयर है।
Oppo Reno 11 Pro में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करता है साथ ही 120Hz का रिफ्रेश रेट देता है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 8 प्लस Gen 1 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS3.1 स्टोरेज है। फोन में 4,700mAh की बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप आता है। Oppo Reno 11 Pro में मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट देता है। साथ में 8 एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस और 32 एमपी का टेलिफोटो लेंस है। फ्रंट कैमरा 32 एमपी का है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
