त्रिशूर पूरम उत्सव पर गतिरोध खत्म, अप्रैल में होगा आयोजन
तिरुवनंपुरम, शनिवार, 30 दिसंबर 2023। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन द्वारा बुलायी गई बैठक में पूरम प्रदर्शनी मैदान का किराया न बढ़ाने का फैसला लिए जाने के बाद प्रसिद्ध त्रिशूर पूरम उत्सव के आयोजन को लेकर जारी गतिरोध खत्म हो गया। इस पर विवाद तब शुरू हुआ जब तिरुवम्बदी और परमेक्कावु देवस्वोम ने कोचीन देवस्वोम बोर्ड द्वारा पूरम प्रदर्शनी मैदान का किराया बढ़ाने के फैसले को वापस लिए जाने तक उत्सव को सादगी से मनाने की धमकी दी।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सभी पक्षकारों के साथ बैठक की और मौजूदा दरों के साथ उत्सव मनाने का निर्देश दिया, साथ ही पूरम के बाद किराये में वृद्धि पर कोई फैसला लेने को कहा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि देवस्वोम अधिकारियों ने सुझाव मंजूर कर लिया है। विजयन ने कहा कि पूरम देश का एक प्रसिद्ध त्योहार है और इसका आयोजन बिना किसी विवाद के होना चाहिए। तिरुवम्बदी और परमेक्कावु देवस्वोम ने आरोप लगाया था कि कोचीन देवस्वोम बोर्ड ने किराये में बेतहाशा वृद्धि कर उसे 39 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.20 करोड़ रुपये कर दिया है।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
