चीन ने उपग्रह इंटरनेट प्रौद्योगिकियों के लिए परीक्षण उपग्रह लॉन्च किया
बीजिंग, शनिवार, 30 दिसंबर 2023। चीन ने सैटेलाइट इंटरनेट प्रौद्योगिकियों के लिए एक प्रायोगिक सैटेलाइट का शनिार को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार सैटेलाइट का प्रक्षेपण "जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर' से ''लॉन्ग मार्च-2सी'' रॉकेट द्वारा किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि सैटेलाइट अपनी पूर्व निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया है। उपग्रह को लॉन्ग मार्च-2सी वाहक रॉकेट द्वारा आज सुबह स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 13 मिनट पर लॉन्च किया गया और सफलतापूर्वक अपनी पूर्व निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया। यह लॉन्ग मार्च कैरियर रॉकेट श्रृंखला का 505वां उड़ान मिशन था।
Similar Post
-
फ्रांस के कगन और जापान के केन्सो को केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। 2026 के केमिस्ट्री नोबेल पुरस् ...
-
यूएई ने जहाजों पर हमलों के बाद ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय संबंध तोड़े
अबू धाबी/तेहरान, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। संयुक्त अरब अमीरात (यूए ...
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
