पांच उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश
नई दिल्ली, शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने पांच उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। उच्चतम न्यायालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी आर गवई की कॉलेजियम ने इलाहाबाद के लिए न्यायमूर्ति अरुण भंसाली, राजस्थान के लिए न्यायमूर्ति मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव, गौहाटी के लिए न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई, पंजाब और हरियाणा के लिए न्यायमूर्ति शील नागु और झारखंड के लिए न्यायमूर्ति बी आर सारंगी को मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति भंसाली, न्यायमूर्ति श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति बिश्नोई राजस्थान उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश हैं। इसी प्रकार न्यायमूर्ति नागु मध्यप्रदेश और न्यायमूर्ति सारंगी ओड़िशा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
