कैबिनेट मंत्री बनने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने छोड़ा पार्टी महासचिव का पद
भोपाल, गुरुवार, 28 दिसंबर 2023। मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। विजयवर्गीय ने स्वयं इस बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, 'आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रसाद नड्डा जी से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत 'एक व्यक्ति एक पद' के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफ़ा सौपा। मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने 9 वर्ष तक पहले श्री अमित शाह जी फिर श्री जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न स्थानों पर संगठन को गढ़ने में प्राणप्रण से कार्य किया। अब मुझे पार्टी ने मध्यप्रदेश में एक नई भूमिका के लिए भेजा है।'
उन्होंने कहा कि अब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प कि वर्ष 2047 में भारत, विश्व का शक्तिशाली देश बने, इस दिशा में मध्यप्रदेश को शक्तिशाली बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी, अध्यक्ष श्री नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कार्य करेगें। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की एक नई इबारत लिखेगा। विजयवर्गीय को राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वे राष्ट्रीय महासचिव के पद पर रहते हुए पश्चिम बंगाल के प्रभारी रह चुके हैं। वे हालिया विधानसभा चुनाव में इंदौर एक से विधायक चुने गए हैं।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
