संसद सुरक्षा सेंध: दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की पॉलीग्राफ़ जांच के लिए अदालत से लगाई गुहार
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 दिसंबर 2023। दिल्ली पुलिस ने संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में गिरफ्तार सभी छह लोगों की पॉलीग्राफ़ जांच की अनुमति के लिए गुरुवार को अदालत से गुहार लगाई। पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर की अदालत ने दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद कहा की वह इस मामले में दो जनवरी को विचार करेगी। अदालत ने कहा कि मामले के सभी अभियुक्तों के वकील के उपस्थित नहीं होने के कारण इस मामले में वह दो जनवरी को सुनवाई करेगी। तेरह दिसंबर को हुई घटना के मामले में गिरफ्तार सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, नीलम देवी, ललित झा और महेश कुमावत अदालती आदेश पर पांच जनवरी 2024 तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की हिरासत में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
