तरनतारन, जोधावाल से चार किलो से अधिक हेरोइन और ड्रोन बरामद
जालंधर, बुधवार, 27 दिसंबर 2023। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने राष्ट्र विरोधी तत्वों की तस्करी की कोशिशों को नाकाम करते हुए एक संयुक्त अभियान दौरान राज्य के जिला तरनतारन से एक पाकिस्तानी ड्रोन और जिला फाजिल्का के गांव जोधावाला से चार किलो 177 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम को एक ड्रोन की उपस्थिति के संबंध में बीएसएफ की विशेष सूचना पर, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा राज्य के जिला तरनतारन के गांव मारी कंबोके के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्होने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान, लगभग 1830 बजे, एक पाक-आधारित ड्रोन (क्वाडकॉप्टर), टूटी हुई हालत में गांव के पास खेत में पड़ा हुआ पाया गया।
इसके अतिरिक्त फाजिल्का के गांव जोधावाला के बाहरी इलाके में धुरिया फार्म हाउस से मंगलवार की सुबह को बरामद हेरोइन के संबंध में तलाशी अभियान को जारी रखते हुए बीएसएफ ने मंगलवार की शाम को दो बैग और बरामद किए हैं। इन बैगों में से आठ पैकेट बरामद हुए जिनमें कुल चार किलो 177 ग्राम हेरोइन थी। इससे पहले इसी गांव से सुबह के समय दो किलो 90 ग्राम हेरोइन के चार पैकेट बरामद हुए थे। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गांव जोधावाला से बरामद हेरोइन का वजन कुल छह किलो 267 ग्राम हो गया है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
