Galaxy A25 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
Samsung ने Galaxy A25 5G स्मार्टफोन को मंगलवार को भारत में लॉन्च किया। इसे Galaxy A15 5G के साथ लाया गया। Galaxy A25 5G को 25 हजार रुपये से ऊपर की प्राइस कैटिगरी में पेश किया गया है। इस कीमत में यह फोन एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा, 5 हजार एमएएच की बैटरी जैसी खूबियां ऑफर करता है। क्या हैं इस फोन के दाम और प्रमुख फीचर्स, आइए जानते हैं।
Samsung Galaxy A25 5G Price in India
- Samsung Galaxy A25 5G को 2 रैम और स्टोरेज ऑप्शन में लिया जा सकता है। इसके 8GB + 128GB मॉडल के दाम 26,999 रुपये हैं, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट को 29,999 रुपये में लिया जा सकता है। एसबीआई कार्ड से फोन खरीदने वालों को कंपनी 3 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। फोन को ब्लू, ब्लैक और येलो शेड्स में लिया जा सकता है।
Samsung Galaxy A25 5G Specifications
- Samsung Galaxy A25 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में ड्यूड्रॉप नॉच है और यह फुल एचडी प्लस रेजॉलूशन ऑफर करता है, जिसमें 120 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट भी मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनैस 1 हजार निट्स है।
- सैमसंग ने इस 5जी फोन में खुद का डेवलप किया हुआ प्रोसेसर इस्तेमाल किया है, जोकि Exynos 1280 है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिसके ऊपर वनयूआई 6 की लेयर है।
- सैमसंग गैलेक्सी ए15 5जी की तरह ही इस स्मार्टफोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का है, जिसके सपोर्ट में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- जैसाकि हमने बताया यह स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और डुअल सिम, डुअल बैंड वाई-फाई की खूबियों से भी लैस है। सैमसंग ने इस फोन को डुअल स्टीरियो स्पीकर्स से सजाया है। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया है। एसडी कार्ड के लिए भी स्लॉट दिया गया है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
