आरबीजेड ज्वेलर्स की शेयर बाजार में सपाट शुरुआत
आरबीजेड ज्वेलर्स लिमिटेड का शेयर ने बुधवार को शेयर बाजारों में अपने 100 रुपये के निर्गम मूल्य पर ही सूचीबद्ध हुआ। बीएसई और एनएसई पर कंपनी का शेयर 100 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में, बीएसई पर यह 4.99 प्रतिशत चढ़कर 104.99 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका ऊपरी सर्किट स्तर है। एनएसई पर कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ 105 रुपये पर पहुंच गया। यह भी इसका ऊपरी सर्किट स्तर है। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 419.96 करोड़ रुपये रहा। आरबीजेड ज्वेलर्स के 100 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को निर्गम के अंतिम दिन 16.86 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ एक करोड़ शेयरों का है। इसके लिए मूल्य दायरा 95 से 100 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
