Redmi Note 13 Pro+ का टीजर पेज हुआ लाइव, भारत में 4 जनवरी को होगा लॉन्च
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Note 13 सीरीज को 4 जनवरी को देश में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने इस सीरीज को सितंबर में चीन में पेश किया था। इसमें Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G शामिल हैं। इनमें 6.67 इंच 1.5K फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इस सीरीज के बेस और प्रो मॉडल की माइक्रोसाइट्स दिख चुकी हैं।
Redmi Note 13 Pro+ की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है। इस स्मार्टफोन में 1.5K कर्व्ड स्क्रीन Corning Gorilla Victus प्रोटेक्शन के साथ होगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 Ultra दिया जाएगा। इसमें 200 मेगापिक्सल की रियर कैमरा यूनिट ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगी।
हाल ही में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि Redmi Note 13 Pro का देश में 12 GB + 256 GB वेरिएंट के लिए प्राइस 32,999 रुपये होगा। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि यह स्मार्टफोन अन्य वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं। पिछले एक दशक में Redmi के स्मार्टफोन्स की बिक्री एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। शाओमी ने Redmi की शुरुआत अफोर्डेबल प्राइसेज पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स बेचने के लिए की थी। स्मार्टफोन मार्केट में इस स्ट्रैटेजी के साथ एक बड़ा बदलाव हुआ था।
फ्लिपकार्ट पर दावा किया गया था कि Redmi Note 13 सीरीज की इंटरनेशनल बिक्री 33 करोड़ यूनिट्स से अधिक की चुकी है। Redmi की K70 सीरीज में जल्द एक नया स्मार्टफोन जोड़ा जा सकता है। इस सीरीज में K70, K70 Pro और K70e शामिल हैं। इसमें K70 Ultra को शामिल किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से पता चला है। टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया था कि शाओमी एक नया स्मार्टफोन Redmi K70 Ultra लॉन्च कर सकती है। इसमें Dimensity 9300 चिपसेट मिल सकता है। इस सीरीज के K70 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 150 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें K70 Pro के समान 6.67 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
