कोविड-19: देश में कोरोना 412 नए केस, नए वेरिएंट JN.1 के कुल 69 मामले
नई दिल्ली, मंगलवार, 26 दिसंबर 2023। भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 412 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 4.50 करोड़ (4,50,09,660) है। देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण से तीन लोगों की मौत होने के कारण इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,337 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कर्नाटक में कोविड-19 से तीन मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,72,153 हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
