तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे
हैदराबाद, मंगलवार, 26 दिसंबर 2023। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री राज्य में लंबित परियोजनाओं और केंद्र सरकार पर बकाया संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि समय की उपलब्धता के आधार पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व से भी मिल सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी आज रात हैदराबाद वापस लौट सकते हैं।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
