चीन ने समुद्र से 3 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया
यांगजियांग, मंगलवार, 26 दिसंबर 2023। चीन ने मंगलवार को अंतरिक्ष में लांग मार्च-11 वाहक रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया और तीन उपग्रहों को नियोजित कक्षा में भेज दिया। ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र ने दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत के यांगजियांग तट से मंगलवार सुबह छह बजकर 39 मिनट (बीजिंग समयानुसार) पर रॉकेट का प्रक्षेपण किया। शियान-24सी नामक उपग्रहो का उपयोग मुख्य रूप से अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए किया जाएगा। यह लांग मार्च वाहक रॉकेट श्रृंखला का 503वां मिशन था।
Similar Post
-
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का ढाका के अस्पताल में निधन
ढाका, मंगलवार, 30 दिसंबर 2025। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्र ...
-
इंडोनेशिया में सड़क हादसे में 15 की मौत, 19 घायल
जकार्ता, सोमवार, 22 दिसंबर 2025। इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत ...
-
द अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुयी गोलीबारी में दस लोग की मौत
जोहान्सबर्ग, रविवार, 21 दिसंबर 2025। दक्षिण अफ्रीका में जोहान् ...
