कार और अज्ञात वाहन केे टक्कर में तीन की मौत, गुजरात से लौट रहे थे माता का दर्शन कर
बाड़मेर, सोमवार, 25 दिसंबर 2023। राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में सोमवार को कार एवं अज्ञात वाहन के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के रहने वाले ये लोग जैसलमेर में तनोट माता के दर्शन कर पुनः गुजरात लौट रहे थे कि धोरीमन्ना टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे एक वाहन से उनकी कार टकरा गई। मृतकों की पहचान जितिन पटेल, विष्णु पटेल, जिग्नेश कुमार निवासी अहमदाबाद के रूप में हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल विष्णु भाई (49) निवासी गांधीनगर को प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात में डीसा के जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
