हिमाचल प्रदेश: गांव में तीन मकान आग में जलकर राख
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), सोमवार, 25 दिसंबर 2023। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के चकमोह गांव में आग लगने से तीन मकान जलकर नष्ट हो गये। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बड़सर इलाके में रविवार देर रात लगी आग में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई और तीन परिवारों के मकान जल गए।
आग लगने के तुरंत बाद ग्रामीण दमकल की गाड़ी आने तक उस पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तीन मकान जलकर नष्ट हो गए। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल मौके पर पहुंचे और तीनों परिवारों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
