OnePlus Ace 3 फोन 16GB रैम 5500mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च!
OnePlus की ओर से OnePlus Ace 3 जल्द ही लॉन्च होने वाला है। जनवरी में फोन के घरेलू मार्केट में आने की बात सामने आ रही है। OnePlus Ace 3 को लॉन्च से पहले चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के बारे में पता चलता है। फोन में 6.78 इंच का BOE X1 8T LTPO डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट होगा। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
OnePlus Ace 3 लॉन्च से पहले चीन की सर्टिफिकेशन साइट चाइना टेलीकॉम पर स्पॉट किया गया है। दरअसल कंपनी सीरीज में दो मॉडल पेश करने वाली है। जिसमें स्टैंडर्ड OnePlus Ace 3 होगा और एक अन्य मॉडल OnePlus Ace 3V शामिल होगा। OnePlus Ace 3 के जनवरी में लॉन्च होने की बात (via) सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसके लिए 4 जनवरी का लॉन्च बताया गया है। हालाांकि कंपनी ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग में फोन का डिजाइन पता चलता है जिसमें यह OnePlus 12 के जैसा बताया गया है। इसमें रियर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा और लेफ्ट साइड में अलर्ट स्लाइडर भी होगा। फोन में 6.78 इंच साइज का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ संभावित है। इसमें 12 जीबी या 16 जीबी रैम का ऑप्शन देखने को मिल सकता है। साथ में 256 जीबी, 1TB स्टोरेज ऑप्शन दिए जा सकते हैं।
OnePlus Ace 3 की बैटरी 5500mAh कैपिसिटी के साथ आ सकती है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी शामिल है। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आने वाला है। फोन के डाइमेंशन 163.30 x 75.27 x 8.8mm बताए गए हैं। इसका वजन 207 ग्राम होगा।
OnePlus Ace 3 को लेकर आई एक अन्य हालिया रिपोर्ट में टिप्स्टर ने बताया था कि फोन में कर्व्ड किनारों वाला OLED डिस्प्ले होगा जिसमें सेंटर में पंच होल होगा। फ्रेम मेटल का बना होगा। जबकि बैक पैनल ग्लास का होगा। फोन तीन कलर्स में लॉन्च किया जाएगा जिसमें ग्रे, गोल्ड, और ब्लू शामिल होंगे। फोन ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
