ममता के घर के पास विरोध प्रदर्शन मामले में अदालत ने 55 महिलाओं को जमानत दी
कोलकाता, रविवार, 24 दिसंबर 2023। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के निकट प्रदर्शन करने वाली 55 महिलाओं को शहर की एक अदालत ने शनिवार को अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन चार पुरुष प्रदर्शनकारियों को पुलिस रिमांड में भेज दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों को 25 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है जबकि महिलाओं को 2,000 रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी गई। सुनवाई के दौरान, कोलकाता पुलिस ने दावा किया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की नौकरी चाहने वाले लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास के समीप विरोध प्रदर्शन करके ‘अपराध’ किया है । शिक्षक की नौकरी पाने के इच्छुक 59 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मुख्यमंत्री के आवास के निकट कालीघाट मार्ग से गिरफ्तार किया था ।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
