Redmi A2 Flipkart पर लॉन्च
Redmi A2 को कंपनी ने मार्च में लॉन्च किया था। मई में यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च हो गया था लेकिन खरीद के लिए सिर्फ Xiaomi वेबसाइट, और Amazon पर ही उपलब्ध था। अब इस बजट फोन को कंपनी ने भारत में Flipkart पर भी उपलब्ध करवा दिया है। Redmi A2 फोन में 6.52 इंच का डिस्प्ले है और MediaTek Helio G36 SoC है। इसमें 5,000 mAh बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स।
Redmi A2 Price
- Redmi A2 का बेस वेरिएंट 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत 5,499 रुपये है। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन अब Flipkart से भी खरीदा जा सकता है। डिवाइस सी ग्रीन, एक्वा ब्लू, और क्लासिक ब्लैक में कलर्स में उपलब्ध है।
Redmi A2 के स्पेसिफिकेशंस
- Redmi A2 में 6.52 इंच डिस्प्ले मिलता है जिसमें 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस में MediaTek Helio G36 SoC दिया गया है। फोन में 2GB और 4GB रैम का ऑप्शन दिया गया है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का AI डुअल कैमरा रियर साइड में दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है।
- रेडमी ए2 में 5,000 mAh बैटरी है जिसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। चार्जर बॉक्स में ही आता है। फोन Android 12 (Go Edition) के साथ आता है। कंपनी ने इसके साथ 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने की बात कही है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल SIM, 4G, WiFi, Bluetooth 5.0, GPS, Glonass, और BeiDou सपोर्ट भी है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
