राजस्थान में तापमान में उतार चढ़ाव के बीच हल्की बारिश
जयपुर, शनिवार, 23 दिसंबर 2023। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान भीलवाड़ा, वनस्थली, जोधपुर और फलोदी में हल्की बारिश दर्ज की गई। अगले एक सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस बीच, सीकर का फतेहपुर 5.6 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। इसके बाद हनुमानगढ़ का संगरिया रहा, जहां रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस था। विभाग के अनुसार बादल साफ होने के साथ ही अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में फिर से दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
