दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरायी बस, तीन की मौत बारह घायल
कांकेर, शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गयी, जिससे बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और बारह घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर है, जिन्हें धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर रायपुर से बैलाडीला जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गयी, जिससे बस सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी। दुर्घटना में बारह यात्री घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है, जिन्हें धमतरी जिला अस्पतला में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे 30 चारामा घाट में कल रात एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसी ट्रक से यात्री बस टकरा गयी, जिसमें ललित साहू, संजय रथराटे तथा मेंहदी बांदे मौत हो गयी।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
