अशोक लेलैंड को तमिलनाडु परिवहन निगम से 552 बस का ऑर्डर मिला

img

प्रमुख वाणिज्यिक वाहन कंपनी अशोक लेलैंड को तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) से 552 बस की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि ‘अल्ट्रा लो एंट्री’ (यूएलई) बसों को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग में लिया जाएगा। अशोक लेलैंड टीएमएसटीसी को लंबे समय से बस की आपूर्ति करती आ रही है। वह निगम को अबतक लगभग 18,477 बस की आपूर्ति कर चुकी है। अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनू अग्रवाल ने कहा, “यह ऑर्डर बहुत कुशल और तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद बनाने के हमारे समर्पण को मजबूत करता है। यह सार्वजनिक परिवहन की वृद्धि में योगदान भी देता है।” हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी ने कहा कि वह इस ऑर्डर के लिए आपूर्ति अगले कुछ माह में शुरू करेगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement