दिल्ली में गोपालदास भवन में लगी आग
नई दिल्ली, गुरुवार, 21 दिसंबर 2023। राष्ट्रीय राजधानी के बाराखम्भा रोड पर गोपालदास भवन की 11वीं मंजिल पर बृहस्पतिवार की दोपहर आग लग गई जिसमें कई निजी कंपनियों के दफ्तर हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है। आग लगने के बाद इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब पौने दो बजे आग लगने की सूचना मिली जिस पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियों को रवाना किया गया। इमारत से काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। आग पर काबू पाने के लिए अभियान अभी भी जारी है।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
