झारखंड के हजारीबाग में दम घुटने से चार लोगों की मौत
हजारीबाग (झारखंड), गुरुवार, 21 दिसंबर 2023। झारखंड के सिरसी गांव में तेज ठंड से राहत पाने के लिए कमरे में कोयला जलाने से पैदा हुए धुएं में दम घुटने से एक किशोर सहित चार लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त राहुल कुमार (20), अखिलेश कुमार (21), प्रिंस कुमार (20) और अरमान अली (19) के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि ये सभी बिहार के बक्सर जिले से थे और सिरसी में एक संस्थान से कंप्यूटर कोर्स कर रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि इन लोगों ने तेज ठंड से बचने के लिए बुधवार को अपने किराए के कमरे में कोयले जलाए थे और धुंए की वजह से दम घुटने से इनकी मौत हो गई। मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 10 दिन से हजारीबाग सहित राज्य के कई हिस्सों में शीत लहर चल रही है। पुलिस ने बताया कि कोई आहट नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और पाया कि ये युवक बेसुध पड़े थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
