स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स गुरुग्राम में नई परियोजना में करेगी 3,200 करोड़ रुपये का निवेश
रियल एस्टेट कंपनी स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स मजबूत मांग के बीच अपने कारोबार का विस्तार करने के मकसद से गुरुग्राम में एक लक्जरी हाउसिंग परियोजना के लिए अगले पांच साल में करीब 3,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने गुरुग्राम के सेक्टर 66 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड में एक नई आवासीय परियोजना ‘स्मार्टवर्ल्ड द एडिशन’ पेश की है। यह परियोजना 10 एकड़ में फैली हुई है और इसमें करीब 900 लक्जरी फ्लैट शामिल हैं। इन अपार्टमेंट को 5.5 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है। स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विवेक सिंघल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमने गुरुग्राम में एक नई परियोजना पेश की है। भूमि, निर्माण तथा अनुमोदन शुल्क सहित परियोजना की लागत 3,000-3,200 करोड़ रुपये होगी। ’’ उन्होंने कहा कि कंपनी निवेश को आंतरिक स्रोतों और ग्राहकों से बिक्री के बदले मिली अग्रिम राशि के जरिये पूरा करेगी।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
