लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे दो युवक
नई दिल्ली, बुधवार, 13 दिसंबर 2023। संसद की अभेद्य सुरक्षा को भेदते हुए दो युवक आज लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन के भीतर कूद गये और सदन की कार्यवाही तुरंत स्थगित कर दी गयी। सदन में शून्यकाल की कार्यवाही चल रही थी। पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल कार्यवाही का संचालन कर रहे थे। करीब एक बज कर दो मिनट पर दर्शक दीर्घा से एक युवक कूदा तो श्री अग्रवाल एकदम से अचकचा गये और उन्होंने पूछा कि क्या कोई गिर गया है। सदन में पकड़ो पकड़ो का शोर होने लगा। चंद पलों में ही जैसे ही मामला समझ में आया, श्री अग्रवाल ने कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी। बाद में पता चला कि कुल दो लोग कूदे थे। ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। इन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। उनमें एक का नाम सागर बताया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों लोग मैसूर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा दर्शक दीर्घा का पास हासिल करके संसद भवन पहुंचे थे।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
