बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और अन्य के परिसरों पर आयकर विभाग के छापे
कोलकाता, बुधवार, 13 दिसंबर 2023। पश्चिम बंगाल में आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को सुबह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक पूर्व विधायक सहित कई व्यवसाइयों के आवासों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी का आरोप है कि व्यवसायियों ने पिछले कई वर्षों से कर का भुगतान नहीं किया है, इसी के चलते आसनसोल, दुर्गापुर और रानीगंज इलाकों में छापे मारे गये हैं। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘‘हमारे अधिकारी कल दुर्गापुर पहुंचे थे और बुधवार को सुबह से ही इन व्यापारियों के आवासों की तलाशी शुरू कर दी गई। वे बैंक खातों का ब्योरा और अन्य संपत्ति विवरण सहित विभिन्न दस्तावेजों की तलाश कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सोहराब अली और अन्य व्यापारियों से भी पूछताछ कर रहे हैं जिनके परिसरों पर छापेमारी जारी है। परिसरों के बाहर बड़ी संख्या में केंद्रीय बल के जवान तैनात हैं।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
