हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी
शिमला, बुधवार, 13 दिसंबर 2023। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर और लाहौल व स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों और पर्वत श्रृंखलाओं में बीते 24 घंटों में हल्की बर्फबारी हुई। स्थानीय मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी। मौसम केंद्र के मुताबिक, किन्नौर जिले के कल्पा में 0.2 सेमी तथा सांगला में 0.1 सेमी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, विभाग ने 19 दिसंबर तक क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है। विभाग के मुताबिक, राज्य भर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिखा। लाहौल व स्पीति के कुकुमसेरी में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया, जो प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। जबकि, हिमाचल प्रदेश के ऊना में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिन के दौरान प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
