खालिस्तान की धमकियों पर सशक्त संदेश देने की सरकार से अपील
नई दिल्ली, मंगलवार, 12 दिसंबर 2023। शिवसेना की सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने खालिस्तान के विदेश में रह रहे आतंकवादियों की ओर से दी जा रही धमकियों काे लेकर सशक्त संदेश दिये जाने की अपील करते हुये आज राज्यसभा में कहा कि अमेरिका भी इस मामले में भारत को निर्देशित कर रहा है। श्रीमती चतुर्वेदी ने सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति की ''अनुमति से उठाये गये मामले'' के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुये कहा कि संसद से विशेषकर उच्च सदन से इस मामले में कठोर संदेश दिये जाने की जरूरत है। इसी मामले में कनाडा के साथ भी हाल ही में भारत का संबंध खराब हुआ है।
इस पर सभापति ने कहा कि सभी दलों के सदन के नेता बैठकर इस मामले पर विचार करेंगे क्योंकि यह एक गंभीर मुद्दा है। इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू हाेने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गयी। सभापति ने इन दोनों नेताओं के जन्मदिन को लेकर सदन को अवगत कराया और सदन की ओर से शुभकामनाएं दी।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
