टीवीएस मोटर ने तमिलनाडु में चक्रवात राहत कार्य के लिए दिये तीन करोड़
नई दिल्ली, शनिवार, 09 दिसंबर 2023। टीवीएस मोटर कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने तमिलनाडु में चक्रवात ‘मिचौंग’ के कारण हुए नुकसान के मद्देनजर राहत कार्य में सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ रुपये का दान दिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस धनराशि का इस्तेमाल उन समुदायों को आवश्यक राहत और सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा जो चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। टीवीएस मोटर कंपनी के प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कहा, ‘‘बाढ़ से लोगों के लिए बहुत अधिक कठिनाई पैदा हुई है, और हम समुदायों का समर्थन करने के लिए अपनी भूमिका निभाना चाहेंगे।’’ कंपनी ने कहा कि वह तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित जिलों में अपने ग्राहकों के लिए अतिरिक्त सेवा सहायता भी प्रदान करेगी।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
