फिरोजपुर सीमा के पास एक ड्रोन बरामद
जालंधर, शनिवार, 09 दिसंबर 2023। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में फिरोजपुर जिले के रोहिल्ला हाजी गांव से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को देर रात बीएसएफ के जवानों ने मबोक के पास एक संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि को देख तुरंत प्रतिक्रिया दी और ड्रोन को रोकने के लिए उस पर गोलीबारी की। प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह इलाके की तलाशी के दौरान, सुबह लगभग 07:25 बजे, बीएसएफ के जवानों ने गांव रोहिल्ला हाजी के खेत से एक होल्ड और रिलीज मैकेनिज्म के साथ एक छोटा ड्रोन बरामद किया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल - डीजेआई माविक 3 क्लासिक, चीन में निर्मित) है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
