बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में करें अंशदान : नीतीश
पटना, गुरुवार, 07 दिसंबर 2023। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करने की अपील की। कुमार से गुरुवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने यहां एक अणे मार्ग स्थित ''संकल्प'' में मुलाकात कर उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोेलेंट फंड में अंशदान किया और देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों की कुर्बानियां अमर है। वे अपनी जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आये बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ करते हैं। उन्होंने इन बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किये जाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आपका यह अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ. एस. सिद्धार्थ, गृह विभाग के सचिव के. सेंथिल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार, सैनिक कल्याण निदेषालय के संयुक्त सचिव श्री परवेज आलम, सैनिक कल्याण निदेशालय के उप सचिव प्रशांत कुमार, पटना जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल (सेवानिवृत) मनोज कुमार, क्षेत्रीय पदाधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
