गोवा में स्कूल बस पलटने से 14 छात्र घायल
पणजी, गुरुवार, 07 दिसंबर 2023। दक्षिण गोवा में बृहस्पतिवार को सुबह एक स्कूल बस के पलट जाने से 14 छात्र घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जाती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बल्ली गांव के पास उस समय हुई जब 34 छात्रों को लेकर बस ‘कनकोलिम यूनाइटेड हायर सेकेंडरी’ स्कूल जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस मुख्य सड़क से उतरकर एक खेत में घुस गई और फिर पलट गई। राज्य सरकार के ‘बाल रथ’ कार्यक्रम के तहत स्कूल को बस स्वीकृत की गई थी। अधिकारी ने बताया कि चार छात्र गंभीर रूप से घायल है और उन्हें मडगांव शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और दस अन्य छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। शुरुआती जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि किसी कारण से बस का ‘स्टीयरिंग व्हील’ जाम हो गया और बस सड़क से उतरकर पास के खेत में पलट गई।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
