सीएम अशोक गहलोत शाम 5 :30 बजे राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा
जयपुर, रविवार, 03 दिसंबर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 5 :30 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही कह चुके हैं कि जनता का फैसला उन्हें स्वीकार है। अब बीजेपी में मुख्यमंत्री चयन को लेकर कश्मकश शुरू हो गई है। कांग्रेस को राज्य में अब तक रुझानों के हिसाब से 70 सीटें मिल रही है। बीजेपी 110 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। इस फैसले को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से सूचना दी गई है कि गहलोत आज शाम को राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। अब राजस्थान में मुख्यमंत्री के फैसले को लेकर दिल्ली पर निगाहें टिकी हुई हैं। नेताओं के समर्थक अपने ही नेताओं के नाम सोशल मीडिया पर चला रहे हैं।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
