तमिलनाडु में भारी वर्षा के आसार : आईएमडी

img

नई दिल्ली, शनिवार, 02 दिसंबर 2023। तटीय राज्यों में खाड़ी के ऊपर बन रहा दबाव चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार है। जिससे उत्तरी तमिलनाडु के तटों पर भारी वर्षा का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। तमिलनाडु सरकार ने 12 जिलों के अधिकारियों को चक्रवात के कारण होने वाली वर्षा के मद्देनज़र निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाने सहित सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने 12 जिलों के कलेक्टरों के साथ चक्रवात तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य सचिवालय से वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को सभी निवारक उपाय करने का भी निर्देश दिये। इसके अलावा, उन्होंने सभी राहत शिविरों में भोजन, सुरक्षित पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है।

स्टालिन ने अधिकारियों को चेन्नई शहर, उपनगरों और अन्य क्षेत्रों में जल जमाव वाले क्षेत्रों की पहचान करने और अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाने का आदेश दिया। मौसम विभाग ने रविवार से दो दिनों के लिए चेन्नई और पड़ोसी जिलों चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर और अन्य जिलों सहित उत्तरी तमिलनाडु के तटों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर बना दबाव, पिछले छह घंटों के दौरान नौ किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। अब यह पुडुचेरी से लगभग 630 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, चेन्नई से 630 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, नेल्लोर से 740 किमी दक्षिणपूर्व, बापटला (आंध्र प्रदेश) से 810 किमी दक्षिणपूर्व और मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 800 किमी दक्षिणपूर्व में एक ही क्षेत्र में केंद्रित है। इसके अलावा, यह दबाव पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, अगले 12 घंटों में गहरे दबाव में बदलने और रविवार के आसपास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार हैं। उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी के साथ-साथ उत्तरी तमिलनाडु- पुद्दुचेरी तटों पर तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है जबकि बंगाल की खाड़ी दक्षिण-पश्चिम में 45-55 किमी प्रति घंटे की गति से और 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चल रही हैं। यह आज रात से 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे और कल (रविवार) शाम से अगले 24 घंटों के लिए 70-80 किमी प्रति घंटे से 90 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तूफानी हवाओं का रूप धारण कर लेंगी। मौसम विभाग ने मछुआरों को आज से अगले तीन दिनों तक खराब मौसम के कारण उत्तरी तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के तटों पर न जाने की सलाह दी है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement