अमेरिकी प्रीमियर लीग टी20 में खेलेंगे श्रीसंत और बिन्नी
ह्यूस्टन, बुधवार, 29 नवम्बर 2023। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और हरफनमौला स्टुअर्ट बिन्नी अमेरिका में 19 से 31 दिसंबर तक होने वाले अमेरिकी प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सत्र में खेलेंगे । श्रीसंत और बिन्नी दोनों भारत में सक्रिया क्रिकेट को अलविदा कह चुके हें और विदेश में फ्रेंचाइजी लीग खेल सकते हैं । सारे मैच टैक्सास के ह्यूस्टन में मूसा क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जायेंगे और लीग को आईसीसी से मान्यता भी मिली हुई है । अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड ने सात टीमों के लिये 40 विदेशी क्रिकेटरों से करार किया है । सात टीमें अमेरिकंस, इंडियंस, पाक्स, विंडीज, बंगालीस, आसीज और इंग्लिश हैं । श्रीसंत और बिन्नी इंडियंस टीम का हिस्सा हैं । श्रीसंत ने कहा ,‘‘ प्रीमियम इंडियंस का हिस्सा होना गर्व की बात है । मैंने भारत के बाहर अधिक फ्रेंचाइजी लीग नहीं खेली है और मैं इसे लेकर काफी रोमांचित हूं ।’’
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
