मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी गिरफ्तार, सीएम शिंदे के खिलाफ दिया था आपत्तिजनक बयान
मुंबई, बुधवार, 29 नवम्बर 2023। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए शिवसेना (यूबीटी) नेता और शहर के पूर्व महापौर दत्ता दलवी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भांडुप थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि रविवार को उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना द्वारा उपनगर भांडुप में एक सभा आयोजित की गई थी जिसमें दलवी ने कथित तौर पर शिंदे के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक बयान दिए। इस आधार पर दलवी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी के अनुसार दलवी को बुधवार को भांडुप इलाके से गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच जारी है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
