Hisense Mural TV R8 लॉन्च
Hisense ने चीनी बाजार में Hisense Mural TV R8 लॉन्च कर दिया है। नया Hisense TV 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। TV R8 37.4 मिमी अल्ट्रा-थिन बॉडी और वॉल माउंटिंग के साथ आता है। यहां हम आपको Hisense Mural TV R8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Hisense Mural TV R8 की कीमत और उपलब्धता
- कीमत की बात की जाए तो Hisense Mural TV R8 के 65 इंच मॉडल की चीन कीमत 9,999 युआन (लगभग 1,16,910 रुपये) और 75 इंच मॉडल की कीमत 12,999 युआन (लगभग 1,51,991 रुपये) है। TV R8 देशभर में रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस समय Hisense Mural TV R8 की कोई ग्लोबल उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं है।
Hisense Mural TV R8 के फीचर्स
- Hisense Mural TV R8 में 65 इंच और 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Hisense Mural TV R8 95% DCI-P3 कलर गेमुट प्रदान करता है और इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर है। इसके अलावा एक असली पेंटिंग डिस्प्ले एल्गोरिदम है। सेल्फ डेवलप एल्गोरिदम रियलिस्टिक टेक्स्चर और फुल कलर के साथ आता है। ऑप्टिमल एंबिएंट लाइट परफॉर्मेंस के लिए टीवी एक हाई फॉग, लो-रिफ्लेक्टिव, मैट टेक्स्चर स्क्रीन का इस्तेमाल करता है। Mural TV R8 में U+ सुपर इमेज क्वालिटी इंजन और एडवांस ULED X इमेज क्वालिटी सेंसिंग टेक्नोलॉजी है।
- साउंड सिस्टम के मामले में Hisense Mural TV R8 साउंड क्लियरिटी और दमदार साउंड प्रदान करता है। स्मार्ट टीवी में 10 साउंड यूनिट के साथ 72W साउंड आउटपुट है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 2.7-लीटर बड़ा साउंड कैविटी वॉल्यूम है। यह मॉडल Hisense TV ULED की यूनिक सीक्रेट की से भी लैस है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
