राष्ट्रपति को मिला नया मतदाता पहचान पत्र, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 नवम्बर 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने उनका नया मतदाता पहचान पत्र सौंपा। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 10 नवंबर को कृष्णमूर्ति राष्ट्रपति भवन गए थे ताकि राष्ट्रपति मुर्मू के मतदाता पहचान पत्र में उनका पता बदला जा सके। पहले उनके मतदाता पहचान पत्र पर ओडिशा का पता था। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पी कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनका मतदाता पहचान पत्र सौंपा।’’ मूल रूप से ओडिशा की निवासी मुर्मू ने पिछले साल 25 जुलाई को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
