Infinix Smart 8 HD भारत में होगा 8 दिसंबर को लॉन्च
Infinix Smart 8 HD जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। यह फोन बाजार में Infinix Smart 7 HD की जगह लेगा, जिसे इस साल अप्रैल में देश में पेश किया गया था। पुराना फोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A1 SoC पर काम करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 39 घंटे तक का कॉलिंग टाइम प्रदान करती है। कंपनी ने अब आगामी Infinix Smart 8 HD के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। आइए Infinix Smart 8 HD के बारे में विस्तार से जानते हैं।
एक प्रेस स्टेटमेंट में Infinix ने घोषणा की थी कि Infinix Smart 8 HD भारत में 8 दिसंबर को लॉन्च होगा। कंपनी का दावा है कि फोन पिछले मॉडल के मुकाबले में काफी अपग्रेड के साथ आएगा। इसे एक बजट मॉडल भी कहा जा रहा है। हालांकि, कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, Smart 8 HD के 4 कलर ऑप्शन क्रिस्टल ग्रीन, गैलेक्सी व्हाइट, शाइनी गोल्ड और टिम्बर ब्लैक में उपलब्ध होगा। डिजाइन की बात करें तो Infinix Smart 8 HD में ड्यूल रियर कैमरे और एक एलईडी फ्लैश नजर आया है। 3 अलग-अलग सर्कुलर यूनिट एक रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल पर बैक पैनल के ऊपरी बाएं कॉर्नर में हैं। कंपनी का कहना है कि फोन में टेक्सचर्ड रियर पैनल आएगा। प्रेस नोट के अनुसार, फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप पर सेंटर होल-पंच कटआउट में होगा।
Infinix Smart 8 HD के स्पेसिफिकेशंस
- Infinix Smart 8 HD में 6.6-इंच HD+ सनलाइट रीडेबल डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स होगा। फोन यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा और यूएफएस 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। यह फोन अपने सेगमेंट का पहला फोन होगा जो साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।
Infinix Smart 8 HD की कीमत
- कीमत की बात की जाए तो Infinix Smart 7 HD (2GB + 64GB वेरिएंट) की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। यह फोन इंक ब्लैक, जेड व्हाइट और सिल्क ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इनफिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,612 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
