पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट मादक पदार्थ, हथियार बरामद किये गये
चंडीगढ़, रविवार, 26 नवम्बर 2023। पंजाब के अमृतसर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पिस्तौल, 20 कारतूस और पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों और हथियारों को एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराया गया था। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने 25 और 26 नवंबर की दरमियानी रात को ड्रोन को रोका गया और उसके अमृतसर के चक अल्लाह बख्श गांव के निकट गिरने की आवाज भी सुनी। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों ने एक खेत से 5.240 किलोग्राम हेरोइन, इटली निर्मित पिस्तौल, दो मैगजीन और 20 कारतूस से भरा एक बैग बरामद किया।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
