धनखड़ ने दी गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, रविवार, 26 नवम्बर 2023। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर को शुभकामनाएं दी हैं। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। श्री धनखड़ ने कहा, मैं गुरु नानक देव जी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।'' उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी आध्यात्मिक ज्ञान के प्रकाश पुंज थे। उनकी शिक्षाएं मानवता से गहराई से मेल खाती हैं और सभी प्राणियों की एकता पर जोर देती हैं तथा समानता, दया और निस्वार्थ सेवा की बात करती हैं। धनखड़ ने कहा कि सहिष्णुता और असीम करुणा का उनका गहरा संदेश जाति, पंथ, धर्म और राष्ट्रीयता की सीमाओं को पार करते हुए मानव जाति का मार्गदर्शन करता रहता है। उन्होंने कहा, ''यह शुभ दिन सत्यनिष्ठा, सद्भाव और सार्वभौमिक भाईचारे के सिद्धांतों के प्रति चिंतन और समर्पण का समय होना चाहिए।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
