नक्सलियों द्वारा लगाए आईइडी ब्लास्ट से दो मजदूरों की मौत
नारायणपुर, शुक्रवार, 24 नवम्बर 2023। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि हर रोज की तरह आज भी मजदूर छोटे डोंगर थाना अंतर्गत आमदई माइंस में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान माइंस के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट से मजदूर रितेश गागड़ा और श्रवण कुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक और मजदूर उमेश राणा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज नारायणपुर अस्पताल में किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर अर्धसैनिक बलों को भेजा गया है।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
