संत फ्रांसिस जेवियर के उत्सव से पहले मॉक सुरक्षा ड्रिल आयोजित
पणजी, गुरुवार, 23 नवम्बर 2023। गोवा पुलिस और राज्य की अन्य एजेंसी ने शनिवार से शुरू होने वाले संत फ्रांसिस जेवियर उत्सव से पहले ओल्ड गोवा स्थित ‘बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस’ गिरजाघर के आसपास एक ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस ने गिरजाघर के पास से दो ‘डमी आतंकवादी’ को पकड़ा तथा एक बैग में रखे ‘डमी बम’ को निष्क्रिय किया। पुलिस ने बताया कि ड्रिल के दौरान पर्यटकों और श्रद्धालुओं सहित लगभग 800 लोगों को बिना किसी परेशानी के सात मिनट में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसने बताया कि यह अभ्यास 22 मिनट में खत्म हो गया।
पुलिस अधीक्षक (उत्तरी गोवा) निधिन वलसन और गिरजाघर प्राधिकारियों की देखरेख में आयोजित मॉक ड्रिल में ओल्ड गोवा पुलिस, आतंकवाद रोधी दस्ते, बम का पता लगाने और निष्क्रिय करने वाले दस्ते, श्वान दस्ते, अग्निशमन दल, आपातकालीन सेवाओं तथा स्वास्थ्य विभाग ने भाग लिया था। संत फ्रांसिस जेवियर उत्सव 25 नवंबर से चार दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव में दुनिया भर से हजारों लोग शामिल होने आते हैं। गोवा के संरक्षक संत कहे जाने वाले संत फ्रांसिस जेवियर के अवशेष अब भी गिरजाघर में संरक्षित हैं।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
