अटारी में पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद
जालंधर, बुधवार, 22 नवम्बर 2023। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक और कोशिश को नाकाम करते बुधवार को अमृतसर के सीमावर्ती गांव अटारी से पांच किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के जनसंपर्क अघिकारी ने बताया कि सुबह नशीले पदार्थों की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा अमृतसर जिला के अटारी गांव के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्होने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक खेत से काले रंग का एक बैग बरामद किया गया, जिसमें पांच किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद हुयी। ये हेरोइन पांच पैकेटों में रखी हुयी थी।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
