बिहार विधानसभा के लिए मुख्य सचेतक, उपमुख्य सचेतक और सचेतकों की घोषणा
पटना, शुक्रवार, 15 मई 2026। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा के लिए मुख्य सचेतक, उपमुख्य सचेतक और सचेतकों के नामों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर आगे की कार्रवाई का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने पटना जिले के दीघा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक संजीव चौरसिया को मुख्य सचेतक नियुक्त किया। वहीं, बरौली से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक मंजीत कुमार सिंह को उपमुख्य सचेतक बनाया गया है। सदन के भीतर विधायी कार्यों के संचालन और पार्टी विधायकों के समन्वय के लिए सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों से नौ विधायकों को सचेतक नियुक्त किया है।
इन विधायकों में परिहार से भाजपा विधायक गायत्री देवी, गोविन्दगंज से लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के राजू तिवारी, पिपरा से जदयू के राम विलास कामत, हरलाखी से सुधांशु शेखर, मधुबन से भाजपा के राणा रणधीर और सुल्तानगंज से जदयू के ललित नारायण मंडल शामिल हैं। इसके अलावा बनमनखी से भाजपा के कृष्ण कुमार ऋषि, मसौढ़ी से हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के अरुण मांझी और पटना साहिब से रत्नेश कुमार को भी सचेतक बनाया गया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
