छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से मादक पदार्थ परोसने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
नोएडा, मंगलवार, 21 नवम्बर 2023। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और यहां स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले अभियंताओं को ऑनलाइन मादक पदार्थ की आपूर्ति करने में कथित रूप से शामिल एक गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना बीटा- दो पुलिस ने बीती रात इन्हें गिरफ्तार करके उनके पास से 20 किलो 390 ग्राम गांजा, 400 ग्राम चरस तथा एक कार बरामद किया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस को बीती रात को सूचना मिली कि कुछ लोग जो बाहर से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इसे बेचते हैं, वे आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर अल्फा गोल चक्कर के पास पुलिस ने एक वर्ना कार और मोटरसाइकिल पर सवार छह लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम चिंटु ठाकुर, पिंटू उर्फ कालू ,जयप्रकाश, वर्षा, विकास तथा रिंकू उर्फ सेठ बताया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि यह लोग चरस और गांजा खरीदकर लाते हैं तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और नोएडा के विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले अभियंताओं तक इसे पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनके गिरोह में और कितने लोग हैं।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
