सतरंगी सप्ताह के तहत उत्साह के साथ निकाली ट्राई साईकिल रैली
झालावाड़, रविवार, 19 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर स्वीप अभियान के तहत् आयोजित किए जा रहे सतरंगी सप्ताह के चौथे दिन रविवार को आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से ‘‘हम भी सक्षम राष्ट्र भी सक्षम’’ नारा व कलर थीम हरा पर आधारित दिव्यांग मतदाताओं की ट्राई साईकिल रैली का आयोजन किया गया। ट्राई साईकिल रैली को मिनी सचिवालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस शुभम भैसारे तथा स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित रैली में शामिल हुए और दिव्यांगजनों का हौंसला बढ़ाया। रैली मिनी सचिवालय से झालावाड़ व झालरापाटन के विभिन्न मार्गों एवं चौराहों से होती हुई द्वारिकाधीश मन्दिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई एवं आगामी 25 नवम्बर को मतदान करने की अपील की गई । रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजनो एवं विशेष योग्यजनों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हुकुमचन्द मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरीशंकर मीणा, सांई मानसिक एवं विमंदित आवासीय विद्यालय की संचालिका प्रतिमा चौहान सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
