गोवा में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो महिलाओं की मौत
पणजी, शनिवार, 18 नवम्बर 2023। गोवा के वास्को शहर में शनिवार सुबह घरेलू रसोई गैस सिलेंडर फटने से 26 वर्ष की एक महिला और उसकी बुजुर्ग सास की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे हुई इस घटना में जान गंवाने वाली दोनों महिलाओं की पहचान शिवानी रजावत (26) और उसकी सास जयदेवी (65) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा, ‘जब वास्को में न्यू वाडेम कॉलोनी स्थित इस आवास की रसोई में गैस सिलेंडर फटा, तब मकान में केवल ये दो महिलाएं ही मौजूद थीं।’ अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिये गए हैं और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने विश्लेषण के लिए जगह से नमूने एकत्र किए हैं।
Similar Post
-
नंदीग्राम कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर भड़के संजय राउत, बोले- डर गए, इसलिए पुराने केस में किया गिरफ्तार
मुंबई, रविवार, 20 सितंबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस् ...
-
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के बीच कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ में हाईअलर्ट
जम्मू, रविवार, 20 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ, सांबा, उधमपु ...
-
दिल्ली के अलीपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, रविवार, 20 सितंबर 2026। उत्तर दिल्ली के अलीपुर इलाके ...
