हिमाचल उच्च न्यायालय ने कांगडा के एसपी को कारोबारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए
शिमला, गुरुवार, 16 नवम्बर 2023। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक को पालमपुर के एक कारोबारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बृहस्पतिवार को निर्देश दिए। कारोबारी ने अपनी शिकायत में अपने और परिजनों की जान को तथा संपत्ति को खतरा बताया था। उच्च न्यायालय ने पुलिस से शिकायकर्ता को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है। इस मामले में बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई और महाधिवक्ता अनूप रतन ने आश्वासन दिया कि शिकायतकर्ता निशांत शर्मा की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अदालत ने वरिष्ठ वकील नीरज गुप्ता को न्यायमित्र नियुक्त किया है। यह आदेश कांगड़ा और शिमला के पुलिस अधीक्षकों द्वारा शिकायत पर दायर की गई स्थिति रिपोर्ट के मद्देनजर सुनाया गया। अदालत ने 10 नवंबर को इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया था।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
