टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 22 नवंबर को खुलेगा
इंजीनियरिंग और उत्पाद विकास संबंधी डिजिटल सेवाएं देने वाली कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 नवंबर को बोली के लिए खुलेगा। टाटा मोटर्स की इकाई ने 13 नवंबर, 2023 को कंपनी पंजीयक, महाराष्ट्र के पास इस बारे में रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस(आरएचपी) दाखिल किया था। टाटा मोटर्स ने सोमवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि आईपीओ में टाटा टेक्नोलॉजीज की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 15 प्रतिशत हिस्से के लिए 6,08,50,278 शेयरों की पेशकश की जाएगी। आईपीओ के तहत टाटा मोटर्स 11.4 प्रतिशत, निजी इक्विटी फर्म अल्फा टीसी होल्डिंग्स 2.4 प्रतिशत और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगी। टाटा मोटर्स ने कहा कि आईपीओ 22 नवंबर को खुलेगा और 24 नवंबर, 2023 को बंद होगा।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
